{"_id":"6ac6908a79a6c9d605061877","slug":"gave-the-message-of-developed-india-by-taking-out-jyoti-yatra-auraiya-news-c-211-1-aur1006-152895-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ज्योति यात्रा निकालकर दिया विकसित भारत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ज्योति यात्रा निकालकर दिया विकसित भारत का संदेश
विज्ञापन
ज्योति लेकर नगर भ्रमण करते भाजपाई। स्रोत:पार्टी
- शहीद पार्क में जुटे भाजपाई, पीएम का स्क्रीन पर दिखाया गया संबोधन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को इस कड़ी में शहर के शहीद पार्क में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। अपने संदेश में पीएम ने कहा कि सेवा का भाव ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने पिछले 25 वर्षों में गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने को सरकार की प्राथमिकता बताया। साथ ही विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया।
संबोधन के बाद भाजपा जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई व जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने दीप प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया। नेताओं ने बताया कि यह यात्रा सुशासन, सेवा और विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, विधायक गुड़िया कठेरिया, क्षेत्रीय महामंत्री शिव सिंह भारती, यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, रजनीश पांडेय, भूरे चौबे, मनु राजपूत, ऋषि पांडेय, योगेंद्र कैथवार, रविंद्रीय शाक्य, सोनू सेंगर, श्रद्धा चौहान, प्रतिमा अवस्थी, कोमल पोरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पंचायत सहायकों को दिया प्रशस्ति पत्र
अछल्दा/ बिधूना। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ अतुल यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। गोष्ठी में स्वयं सहायता समूह के गठन, संचालन एवं उससे प्राप्त होने वाली सुविधाओं के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी गई। गोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी राज बहादुर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गौरवेंद्र पाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी हेमंत शर्मा व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। इसी तरह बिधूना ब्लॉक सभागार में मंगलवार को पंचायत सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।