फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gas is not available, slips will not be issued... people returned after seeing the banner

Auraiya News: गैस उपलब्ध नहीं है, पर्ची नहीं कटेगी... बैनर देख लौटे लोग

Tue, 21 Apr 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 21 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gas is not available, slips will not be issued... people returned after seeing the banner
फोटो-22- गैस एजेंसी पर लगाया गया बैनर। संवाद
अजीतमल। बाबरपुर कस्बा स्थित द्रौपदी गैस एजेंसी पर सोमवार दोपहर एक बजे के बाद गैस सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यहां पर एजेंसी कर्मियों ने सिलिंडर की गाड़ी न आने के चलते गैस न होने की सूचना एजेंसी के शटर पर लगा दी। वहीं पर्ची न कटने की स्थिति में यहां पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा।
गैस सिलिंडर की सामान्य जरूरत के साथ ही इन दिनों सहालग का भी सीजन चल रहा है। ऐसे में गैस एजेंसियों पर गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ फिर से उमड़ने लगी है। कस्बा बाबरपुर स्थित द्रौपदी गैस एजेंसी पर सोमवार दोपहर के एक बजे तक गैस वितरण किया गया लेकिन इसके बाद गैस सिलिंडर की खेप लेकर गाड़ी के न पहुंचने के कारण एजेंसी पर वितरण कार्य बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

एजेंसी संचालकों ने ‘आज गैस उपलब्ध नहीं है, पर्ची नहीं कटेगी’ का बैनर एजेंसी के शटर पर लगा दिया। इससे उपभोक्ताओं में निराशा फैल गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस लेने के लिए लाइन में लगे रहे लेकिन अचानक वितरण बंद होने से उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। गैस एजेंसी संचालक एस हरेंद्र ने बताया कि गैस सिलिंडर की सप्लाई करने वाली गाड़ी समय पर नहीं पहुंची है। इसके कारण वितरण संभव नहीं हो सका है। जैसे ही गैस सिलिंडर की आपूर्ति होगी। वैसे ही वितरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





दूल्हा को नहीं मिला सिलिंडर
आर्यनगर मोहल्ला निवासी गौरव ने बताया कि उनकी मंगलवार को शादी है। सोमवार से हलवाई लग गए हैं। गैस के सिलिंडरों के लिए एक हफ्ते से इंतजाम करने में लगे हैं। गैस की किल्लत के चलते सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। अबगैस ही उपलब्ध नहीं है।
---

चूल्हे पर बना रहे खाना

गांव गढ़ा निवासी रामनाथ ने बताया कि वह पर्ची बनवाने आए थे। घर पर गैस खत्म हो गई है। एक हफ्ते से घर पर लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा है। एजेंसी पर जैसे ही पहुंचे तब तक सिलिंडर न होने का बैनर लगा दिया गया। पर्ची बनाना ही बंद कर दिया गया है।

--

पड़ोसी की पासबुक लेकर आए

विद्यानगर मोहल्ला निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि घर पर गैस नहीं है। खाना बनाने की समस्या हो रही है। सिलिंडर लेने का समय पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते पड़ोसी की पासबुक लेकर आए थे लेकिन पर्ची बनना ही बंद हो गई।

फोटो-22- गैस एजेंसी पर लगाया गया बैनर। संवाद

फोटो-22- गैस एजेंसी पर लगाया गया बैनर। संवाद

फोटो-22- गैस एजेंसी पर लगाया गया बैनर। संवाद

फोटो-22- गैस एजेंसी पर लगाया गया बैनर। संवाद

फोटो-22- गैस एजेंसी पर लगाया गया बैनर। संवाद

फोटो-22- गैस एजेंसी पर लगाया गया बैनर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed