फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gangsters take action against gang members who robbed a teacher's house

Auraiya News: शिक्षक के घर करोड़ों की डकैती डालने वाले गिरोह के सदस्यों पर गैंगस्टर

Fri, 11 Sep 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gangsters take action against gang members who robbed a teacher's house
औरैया। शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में शिक्षक के घर से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी व जेवरात की डकैती का करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात के बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को दबोचा था। 28 दिसंबर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ब्रह्मनगर निवासी अनूप कुमार तिवारी के घर में नौ दिसंबर 2025 की दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी बुजुर्ग मां को तारों से बांधकर बंधक बना लिया था और घर से आठ लाख रुपये नकद व करीब एक करोड़ रुपये के जेवर लूट लिए थे। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि पीड़ित की बहन के वाहन चालक आलोक शर्मा ने पूरी साजिश रची थी।
विज्ञापन

पन्हर नहर पटरी पर 28 दिसंबर मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सरगना हरदोई के थाना मल्लावां क्षेत्र के गांव देवमन निवासी शुभम कनौजिया, कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव पलिया बूंचपुर निवासी सनी दोहरे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल होकर गिरफ्तार हुए, जबकि साजिशकर्ता चालक लखनऊ स्थित थाना पारा क्षेत्र के गांव सलेमपुर पतौरा निवासी आलोक शर्मा को भी गिरफ्तार कर 29 दिसंबर को जेल भेजा गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.29 लाख रुपये नकद, जेवर, असलहा और उन्नाव से चोरी की गई बाइक बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जुआ गिरोह के सरगना समेत सात पर भी कार्रवाई

औरैया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 24 जुलाई 2025 को पुलिस ने गांव फतेहपुर के सामने एक निर्माणाधीन मकान में छापा मारकर सात लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। फड़ से 1.46 लाख रुपये, आठ एंड्रॉयड व कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। कोतवाली के गांव निगड़ा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह, विवेक, शिवराज सिंह उर्फ बंटू, कानपुर स्थित थाना बिठूर क्षेत्र के गांव लोधर निवासी अनिरुद्ध कुमार, फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बरुआ निवासी मोनू, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरवा महासुख निवासी सौरभ, कोतवाली क्षेत्र के गांव खरका की मडैया निवासी सौरभ के खिलाफ गैंगस्टर के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed