फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gangster on three accused of firing on couple

Auraiya News: दंपति पर फायरिंग के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर

Wed, 07 Feb 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 07 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gangster on three accused of firing on couple
दिबियापुर। चोरी की घटना में शामिल युवकों द्वारा धमकी देने की शिकायत करके पुलिस चौकी से लौट रहे युवक और उसकी पत्नी पर फायरिंग करने वाले तीन युवकों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। छह माह पहले हुई घटना में शामिल युवक पर बाइक चोरी की घटनाओं के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि लहोखर निवासी सोनू उर्फ रामवीर बाल्मीक का एक संगठित गिरोह है। रिषभ यादव और गांव झाबर का पुर्वा निवासी शिवा कुमार उर्फ शेरु संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इस गैंग का मुख्य अपराध चोरी नकबजनी व हत्या का प्रयास करने जैसे जघन्य अपराध करना है। कई बाइक चोरी की घटनाओं में आरोपी संलिप्त रहे हैं।
विज्ञापन

चार सितंबर 2023 को गांव बैसुंधरा निवासी सुरजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नियत से फायर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि आरोपियों की संदेह जनक गतिविधियों की शिकायत करने पर दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने पीड़ित और उसकी पत्नी कुसुमा पर फायरिंग कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपियों के अपराध समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत जिलाधिकारी की ओर से अनुमोदित शुदा गैंगचार्ट के आधार पर गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट---------

तीन चोरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

दिबियापुर। घरों में घुसकर चोरी और नकबजनी करने वाले तीन चोरों के गिरोह पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार जिला कन्नौज में विशुनगढ़ क्षेत्र के कुरियन निवासी सुनील कमल कोरी, कन्नौज जिले में सौरिख के इस्लामनगर तालपार नगरिया निवासी हारुन एवं मोमिन घरों में चोरी एवं नकबजनी जैसी वारदातों में संलिप्त रहते हैं। इसका लीडर सुनील कमल कोरी है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed