{"_id":"645d3f07a55fd807c107e2bb","slug":"galloped-bicycle-eager-to-feed-lotus-auraiya-news-c-12-1-227976-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सरपट दौड़ी साइकिल, कमल खिलाने के लिए आतुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सरपट दौड़ी साइकिल, कमल खिलाने के लिए आतुर
Fri, 12 May 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 12 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो11एयूआरपी 69- नगर पालिका इंटर कालेज में मताधिकार का प्रयोग करने से पहले इपिक कार्ड दिखातीं महिलाएं। संवाद
-लाख प्रयास के बाद भी आखिरी तक नहीं भांप सके मतदाता का रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले में हुए नगर निकाय चुनाव में जहां गुरुवार को हुए मतदान में कहीं साइकिल दौड़ती दिखी तो कही सितारे की चकाचौंध दिखाई दी। कमल खिलाने को भी लोग बहुत आतुर दिखाई दिए। अहम बात यह है कि सुबह से शाम तक चले मतदान के बावजूद भी इस बार प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाता का रुख नहीं भांप सके।
जिले की एक नगर पालिका व छह नगर पंचायतों को लेकर 11 मई को हुए मतदान में मतदाताओं ने शहर व नगरीय क्षेत्र की सरकार चुनने को तेज धूप में भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चले मतदान के दौरान हजारों मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बीच विभिन्न दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों ने मतदाताओं का रुख जानने का भरसक प्रयास किया।
बावजूद इसके आखिरी समय तक भी वह मतदाताओं का रुख भांपने में नाकाम रहे। वहीं, मतदाताओं की चुप्पी के चलते सभी मतदाता अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करते रहे। इस बार ज्यादातर निकायों में कड़ा मुकाबला रहा है। स्थिति साफ न होने पर भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, आप के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय जीत हार के दावे के साथ अपनी गणित भिड़ाते रहे।