फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gail senior manager died after food got stuck in his windpipe.

Auraiya News: श्वांस नली में खाना फंसने से हुई थी गेल के सीनियर मैनेजर की मौत

Wed, 08 Jul 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 08 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gail senior manager died after food got stuck in his windpipe.
फोटो-37- पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन। संवाद
दिबियापुर/ककोर (औरैया)। गेल इंडिया में सीनियर मैनेजर की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।
विज्ञापन

इसमें उनकी श्वांस नली में खाना फंसने से दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गए। शव करीब चार दिन पुराना था। शरीर पर फफोले पड़ गए थे।
मूल रूप से आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के रहने वाले बाजापु रेड्डी रेनाटी (52) गेल परिसर स्थित अपने आवास में अकेले रहते थे। वह कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात थे। सोमवार को जब उनके आवास पर सफाई कर्मी पहुंचा तो दरवाजा अंदर से खुला हुआ था। अंदर बेड पर बाजापु रेड्डी का शव पड़ा देख उसने शोर मचाया। उसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जांच के दौरान कमरे एसी-पंखा चलता मिला था। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शुरुआती जांच में अत्यधिक शराब पीने और बिस्तर की हालत को देखकर संघर्ष की आशंका जताई जा रही थी, जिससे मामला हत्या या आत्महत्या के बीच उलझ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी कयासों पर विराम लगा दिया। डॉक्टरों के पैनल के अनुसार अत्यधिक शराब के सेवन के बाद भोजन करते समय खाना श्वांस नली में फंस गया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत तीन जुलाई को हुई। उस दिन उन्होंने अंतिम कॉल अपने भाई को की थी।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक सीनियर मैनेजर के परिजन आंध्र प्रदेश से यहां पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन शव लेकर अपने मूल निवास आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच को औपचारिकताएं पूरी कर बंद कर दिया है।


----

एक साल पहले मिलने आई थी पत्नी

घटना की जानकारी पुलिस ने परिजन को दी। मंगलवार दोपहर पत्नी रेनाति राजेश्वरी, ससुर रमना रेड्डी, साला आर रामकृष्ण सहित अन्य लोग पहुंचे। पति का शव देख पत्नी फफककर रो पड़ी। बाद में परिजन ने उन्हें संभाला। परिजन के अनुसार पत्नी करीब एक साल पहले बाजापु से मिलने उनके आवास पर आई थी। इसके बाद कोई नहीं आया। बाजापु की नियुक्ति करीब डेढ़ साल पहले यहां हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed