फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fruit market under the overbridge, vehicle stands at intersections, difficult to get out

Auraiya News: ओवरब्रिज के नीचे फलमंडी, चौराहों पर वाहनों के स्टैंड, निकलना दुश्वार

Wed, 08 Oct 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 08 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fruit market under the overbridge, vehicle stands at intersections, difficult to get out
फोटो-08 एयूआरपी 02 सुभाष चौक पर एक साथ खड़ी 3 बसें व लगा जाम। संवाद
औरैया। शहर और कस्बों में जाम की समस्या नासूर बन गई है। जिम्मेदारों की अनदेखी से अतिक्रमणकारी आम रास्तों पर भी कब्जा जमाए हैं। खानपुर चौराहे पर बने ओवरब्रिज के नीचे तो सुबह से रात तक फल मंडी सजती है। देखादेखी ऑटो व ई रिक्शा वाले भी वहां पर खड़े होकर सवारी भरते हैं। रही सही थोड़ी बहुत बची जगह चाट विक्रेता अपनी ठेला लगाकर रास्ता बाधित करते हैं। इससे वहां पर वाहनों का निकलना तो दूर राह चलना तक मुश्किल होता है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या बुरी तरह यातायात प्रभावित कर रही है। शहर के चार प्रमुख मार्गों कानपुर रोड, इटावा रोड, दिबियापुर व जालौन रोड पर जाम का झमेला रहता है, हालांकि वहां पर यातायात पुलिस तैनात रहती है लेकिन लगने वाले जाम को खुलवाना उनको भारी पड़ जाता है। इसके पीछे सड़कों व फुटपाथों पर अवैध कब्जा है। एक तरफ दुकानों का सामान सड़कों तक रखा है तो दूसरी तरफ फल व सब्जी वालों की ठेलिया सजती हैं। इसके अलावा दुकानों, घरों पर दफ्तरों के बाहर सड़कों पर ही पार्किंग होती है।
विज्ञापन

सबसे बुरा हाल सुभाष चौक व खानपुर चौराहे का है। यहां वाहनों का अड्डा, फल वालों की मंडी व ठेली वालों की मनमानी ने जाम को आम बना दिया है। जेसीज चौराहा से ब्लॉक गेट तक पूरी सड़क ही फल व सब्जी वालों की मंडी बन गई है। दिबियापुर रोड, गौशाला रोड व तहसील के आसपास की सड़कों पर सब्जी, फल व फास्ट फूड वाले डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नहीं रुक रही बस वालों की मनमानी
यातायात निरीक्षक अनुसार चौराहों पर रोडवेज बसें खड़ी करने पर रोक लगाने के लिए डीएम को भी पत्र भेजा गया है। एआरटीओ व परिवहन विभाग कार्रवाई कर रहा है। फिर भी सुभाष चौक, खानपुर व जालौन चौराहों पर चालक बसें खड़ी कर सवारी भरने से बाज नहीं आते हैं। हालांकि एआरएम भी चालकों को हिदायत दे चुकीं है। इससे दिनभर चौराहों पर जाम के हालात रहते हैं।

-------
डीएम और एआरएम से किया आग्रह
शहर में चौराहों पर खड़े होने की समस्या को लेकर एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिए डीएम को भी पत्र भेजा गया है। एआरएम से भी आग्रह किया गया है। जल्द ही कोई स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
- देवेंद्र कुमार, निरीक्षक यातायात।

फोटो-08 एयूआरपी 02 सुभाष चौक पर एक साथ खड़ी 3 बसें व लगा जाम। संवाद

फोटो-08 एयूआरपी 02 सुभाष चौक पर एक साथ खड़ी 3 बसें व लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed