फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Friday was hotter than normal, fans and coolers all useless

Auraiya News: नौतपा से भी अधिक तपा शुक्रवार, पंखे-कूलर सब बेकार

Sat, 15 Jun 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Friday was hotter than normal, fans and coolers all useless
औरैया। बढ़ती गर्मी से हर कोई परेशान है। नौतपा बीत चुका है, लेकिन तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण गर्मी आज भी कम नहीं हुई है। मौसम विशेषज्ञ की माने तो अभी एक सप्ताह तक ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी। दिन में रहने वाली गर्मी का असर देर रात तक देखने को मिल रहा है। इसके चलते रातें भी अब गर्म होने लगी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही सूरज निकलने के बाद से तपिश देखने को मिली। इसके चलते दोपहर के समय अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला जबकि न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनों के तापमानों में सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक तापमान देखने को मिला है। इधर मौसम में आर्द्रता 20 से 36 प्रतिशत तक देखने को मिली है जबकि हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा में सात से 10 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन

लू के थपेड़ों के साथ शाम को भारी उमस ने लोगों को बेचैन किया। जून माह का आधा महीना बीतने वाला है, लेकिन गर्मी पूरे चरम है। भीषण गर्मी के बीच सूरज की किरणें अब लोगों को सहन नहीं हो पा रही है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण 10 बजे से सड़कों व बाजारों में सन्नाटा नजर आने लगता है। वहीं लोग घरों में कैद हो जाते है। गर्मी से निजात पाने के लिए कूलर व पंखे के सामने नजर आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह उपकरण भी गर्मी से राहत देने में अब सफर होते नहीं दिख रहे है। इससे लोगों का गर्मी के कारण बुरा हाल है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि पांच दिनों तक हल्के बादल देखने को मिलेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। बताया कि अभी गर्मी और सताएगी। आने वाले दिनों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। गर्म हवाएं भी परेशान करेंगी। प्रदेश के कई हिस्सों में लू का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसका असर जनपद में भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed