फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   free electricity connections

आरजीजीवाई अपनाओ, फ्री बिजली कनेक्शन पाओ

Fri, 18 Dec 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 18 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
free electricity connections
केंद्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में गांवों के बीपीएल कार्ड धारकों के लिए निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत कनेक्शन लेने वालों को 37 सौ रुपये के बिजली उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे। बिजली विभाग की ओर से गांव-गांव कैंप लगाकर कनेक्शन बांटे जाएंगे। योजना से करीब 1745 गांव और मजरों के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


जिले के 100 से ऊपर आबादी वाले 1745 गांवों को विद्युतीकरण से संतृप्त करने के लिए शुरू की गई आरजीजीवाई योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन बांटे जाने का अभियान तेज कर दिया गया है। इसके तहत जिले भर में 49 हजार बीपीएल कार्ड धारकों को विद्युत उपभोक्ता बनाया जाना है।
विज्ञापन


सरकार के निर्देश पर इस योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले ग्रामीण को 37 सौ रुपये के बिजली उपकरण निशुल्क दिए जाएंगे। इसमें पोल से लेकर घर तक की बिजली केबिल, मीटर, स्विच बोर्ड, स्विच व एक एलईडी बल्ब शामिल है। खास बात यह है कि इस योजना में कनेक्शन लेने के लिए किसी भी प्रकार की कोई सिक्योरिटी नहीं देनी होगी। विभाग का काम कनेक्शन धारक के घर में बल्ब जलाकर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 योजना के तहत अभी तक 32 गांवों/मजरों में विद्युतीकरण कराया जा चुका है। यहां पर 280 लोगों को बिजली कनेक्शन बांटे गए हैं। बता दें कि अभी तक कनेक्शन लेने के लिए लोगों को बिजली विभाग के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन इस योजना में विभागीय अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव जाकर कैंप लगाएंगे। जहां पर कनेक्शन लेने वाले को फार्म भरते समय दो फोटो, पहचान पत्र की फोटो कापी व बीपीएल राशन कार्ड की फोटो कापी लगानी होगी। इस योजना के परिपूर्ण होने से अब जहां गांवों का अंधेरा दूर होगा तो वहीं बच्चों की पढ़ाई भी अच्छे से हो सकेगी।

कोट---
शासन की ओर से ग्रामीणों के लिए शुरु की गई इस योजना में बिजली का कनेक्शन पूरी तरह से उपकरणों सहित निशुल्क दिया जा रहा है। योजना में सरकार बीपीएल कार्ड धारक उपभोक्ताओं को 3700 रुपये का बिजली का सामान अपनी ओर से मुहैया कराएगी। इसके लिए जनवरी माह से गांव-गांव कैंप लगाकर कनेक्शन वितरित किए जाएंगे।
केबी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed