फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fraued in corona death case

पोर्टल पर दर्शा रहीं 197 मौतें, अधिकारी बता रहे 185

Wed, 30 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
fraued in corona death case
औरैया। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से हुई मौतों को ही आंकड़ेबाजी में फंसा दिया। संक्रमण से हुई मौतों की संख्या छिपाने के लिए झूठ का जाल बुना गया। दूसरी लहर में अब तक पोर्टल पर 197 मौतें दर्ज हैं जबकि जिले का स्वास्थ्य विभाग 185 मौतें मान रहा है। इस तरह विभाग 12 मौतें छिपा गया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या अधिक रही। इन दोनों लहरों में स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 30 जून बुधवार शाम तक 185 बताई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मरने वालों का डाटा और पोर्टल पर अपलोड मृतकों की संख्या में 12 का अंतर है। कोविड-19 पोर्टल पर जो डाटा अपलोड है, उसमें 197 मृतक दिख रहे हैं। ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं हैं। लेकिन इसके बाद भी मौतों में अंतर को छिपाया जा रहा है। जबकि जिम्मेदार लगातार डेथ ऑडिट किए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल-मई में हुई थी जांच
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार कोरोना से मरने वालों के आंकड़ों में ये अंतर आज का नहीं है। कई महीनों से अंतर चल रहा है। जानकारी होने के बाद भी स्वास्थ्य अधिकारी डेथ ऑडिट नहीं कर रहे हैं। अप्रैल-मई में शासन से दबाव पड़ा तो कुछ मौतों की जांच हुई। जिस पर एक दिन में चार से पांच पुरानी मौतें अपडेट की गईं थीं। तब यह आंकड़ा 20 के अंतर में था जो आज 12 तक आ पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मरने वालों का डाटा हर रोज पोर्टल पर अपलोड हो रहा है। निजी अस्पतालों में संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिनकी संख्या बढ़ी है। लेकिन कागज मुहैया नहीं कराए गए हैं। मरने वालों का डाटा पोर्टल पर सही न होने के कारण जिले की टीमें उनकी जानकारी भी नहीं कर पा रहीं हैं। जितनी भी मौतें हुईं हैं, उनका ऑडिट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed