{"_id":"63c04e81f2334713242510cc","slug":"fraud-crossed-ten-thousand-rupees-from-woman-s-account-by-sending-link-auraiya-news-knp7385105123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: लिंक भेजकर महिला के खाते से 10 हजार उड़ाए, रुपये ट्रांसफर करने के नाम पर की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: लिंक भेजकर महिला के खाते से 10 हजार उड़ाए, रुपये ट्रांसफर करने के नाम पर की धोखाधड़ी
Fri, 13 Jan 2023 04:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 04:01 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र में लड़की के लिए आंगनबाड़ी केंद्र से आए 12 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें महिला को लिंक भेजकर खाते से दस हजार रुपये उड़ा लिए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव बरमूपुर निवासी पीड़िता के मोबाइल पर लिंक भेजकर साइबर ठगों ने 10 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। बरमूपुर निवासी रागिनी पांडेय पत्नी कुलदीप पांडेय ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम लगभग चार बजे वह अपने घर पर थीं।
विज्ञापन
उनके मोबाइल फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले ठग ने बताया कि बेटी के लिए आंगनबाड़ी केंद्र से 12 हजार रुपये भेजे गए हैं। रुपये ट्रांसफर करने के लिए खाता नंबर पूछा और एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के कुछ देर बाद खाते से रुपये पार हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद फिर से एक लिंक भेजकर रुपये वापस करने झांसा दिया, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और पति को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामला साइबर क्राइम में ट्रांसफर किया गया है। रुपये वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन