फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four inter-district thieves arrested along with five stolen bikes

Auraiya News: चोरी की पांच बाइकों समेत चार अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Four inter-district thieves arrested along with five stolen bikes
ककोर। वाहन चेकिंग के दौरान दिबियापुर थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचे व तीन कारतूस बरामद किए। बदमाशों की निशानदेही पर एक स्थान में छिपाकर रखी गईं चोरी की चार बाइकों को भी बरामद किया।
विज्ञापन


एसपी अभिजित आर शंकर ने खुलासा करते हुए बताया कि दिबियापुर थाना पुलिस नवोदय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को देख बाइक सवार दो युवक भागने लगे। घेराबंदी कर पकड़ा तो तमंचा, कारतूस और बाइकें बरामद हुईं। पूछताछ में युवकों की पहचान योगेंद्र प्रताप सिंह निवासी गांव सारी थाना सहायल और नितिन कुमार निवासी सेहुद थाना दिबियापुर हाल पता गांव सारी थाना सहायल के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरोपियों ने चोरी की बाइकें पास ही पुआल के ढेर में छिपी रखी थीं। आरोपियों ने बाइकें अछल्दा, बेला और कानपुर देहात से चोरी करने की बात कबूली। बाइकों को औने-पौने दाम पर बेचते थे। योगेंद्र के खिलाफ सहायल थाने में पहले से दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed