फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four hours before the app, you will get the information of lightning

औरैयाः एप से चार घंटे पहले मिलेगी बिजली गिरने की सूचना

Mon, 01 Aug 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four hours before the app, you will get the information of lightning
औरैया। बारिश के समय बिजली गिरने से बचाव के लिए दामिनी एप प्रत्येक व्यक्ति को मददगार साबित होगा। अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि दामिनी ऐप के माध्यम से मोबाइल पर चार घंटे पहले सूचना प्राप्त हो सकेगी। जिससे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के साथ-साथ जनहानि तथा पशु हानि पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष बिजली से बड़ी संख्या में जनहानि एवं पशु हानि होती है। इसके साथ-साथ आधारभूत संरचना को भी काफी नुकसान पहुंचता है। बिजली गिरने से होने वाली क्षति को कम करने के बारे में राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित किया गया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

दामिनी एप लगभग 20 किमी के क्षेत्र में संभावित बिजली गिरने की चेतावनी की जानकारी देगा। इसके माध्यम से व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा बचाव का अवसर प्राप्त हो सकता है। एडीएम ने एप को जनपद, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के संबंधित अधिकारियों को डाउन लोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed