{"_id":"68487694b0322a28ee0a7d98","slug":"four-days-left-only-45-wheat-has-been-procured-so-far-auraiya-news-c-211-1-aur1007-127175-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चार दिन शेष, अबतक सिर्फ 45 फीसदी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चार दिन शेष, अबतक सिर्फ 45 फीसदी गेहूं की खरीद
Tue, 10 Jun 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर किसानों के आने का इंतजार करते क्रय प्रभारी।
- फोटो : क्रय केंद्र पर किसानों के आने का इंतजार करते क्रय प्रभारी।
औरैया। जिले में इस बार गेहूं खरीद योजना में गेहूं खरीद की प्रगति बेहद सुस्त है। खरीद समाप्ति को महज चार दिन बचे हैं। वहीं शासन से तय लक्ष्य के सापेक्ष आठ जून तक सरकारी क्रय केंद्रों पर मात्र 45 फीसदी गेहूं की खरीद ही हो पाई है।
ऐसे में महज चार दिन में विभाग कैसे लक्ष्य की प्राप्ति करेगा। औरैया जनपद को किसानों से गेहूं खरीदने के लिए शासन से 25500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था। तय लक्ष्य के सापेक्ष खाद्य एवं विपणन विभाग ने जिले में 61 सरकारी क्रय केंद्र खोले गए थे।
इनमें खाद्य विभाग के 10, पीसीएफ के 35, पीसीयू के सात, यूपीएसएस के तीन, भारतीय खाद्य निगम के पांच व मंडी परिषद का एक क्रय केंद्र शामिल है। साथ ही 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर गेहूं मूल्य समर्थन तय किया गया था।
विज्ञापन
विभागीय जानकारों की मानें तो जनपद में खोले गए सरकारी क्रय केंद्रों पर 15 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हुई थी। शुरुआत में सरकारी क्रय केंद्रों पर काश्तकारों के अनाज लाने की गति धीमी रही है।
सीजन में गेहूं की दो फसल लेने वाले काश्तकार ही क्रय केंद्रों पर अनाज लेकर पहुंचे। जबकि देर से बोया गया गेहूं समय से नहीं पका। ऐसे में छोटे किसान उसे काट नहीं पाए। इससे यह किसान अपना गेहूं लेकर क्रय केंद्रों पर देर से पहुंचे।
विभागीय दस्तावेजों के मुताबिक आठ जून तक जिले भर में महज 11328.83 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सका। जबकि इस बार विभाग को शासन से जिले में 25500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था।
लक्ष्य के सापेक्ष अब तक महज 44.43 फीसदी हो सकी। जबकि गेहूं खरीद योजना में 15 जून तक ही खरीद होनी है। महज चार दिन बचे हैं। इतने कम दिन में विभाग शासन से तय सौ फीसदी लक्ष्य को कैसे पूरा कर पाएगा।
शासन तय लक्ष्य के सापेक्ष आठ जून तक 11328.83 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। यह गेहूं 2555 किसानों से क्रय किया गया है। - बृजेश कुमार यादव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी