{"_id":"663e611e29dbbe6a7d09672f","slug":"four-appointments-including-chief-ladc-jitendra-singh-tomar-auraiya-news-c-211-1-aur1005-112064-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चीफ एलएडीसी जितेंद्र सिंह तोमर सहित चार नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चीफ एलएडीसी जितेंद्र सिंह तोमर सहित चार नियुक्तियां
विज्ञापन
औरैया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षण में गरीब व असहाय लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता देने के लिए जनपद न्यायालय में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (एलएडीसी) की स्थापना की गई है। इसमें चीफ लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम पद पर जितेंद्र सिंह तोमर एडवोकेट की नियुक्ति की गई है।
तोमर अभी तक विशेष लोक अदालत (पॉक्सो) पद पर तैनात थे। उन्होंने यह पद त्याग कर नई नियुक्ति पर कार्य शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त इस (एलएडीसी) के लिए तीन पदों पर भी नियुक्त राज्य प्राधिकरण से हुई है। उप लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम पद पर प्रमोद यादव एडवोकेट, सहायक दो पद पर फिरोजाबाद की गगन जैन, औरैया निवासी सिद्धांत विश्नोई की नियुक्ति की गई है।
जितेंद्र सिंह तोमर, प्रमोद यादव, गगन जैन ने पदभार ग्रहण कर लिया है। सिद्धांत विश्नोई अगले सप्ताह चार्ज लेंगे। यह कानूनी सहायता का कार्य प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य व सचिव स्वाति चंद्रा के संरक्षण में संचालित होगा।