{"_id":"597f757b4f1c1bc90b8b463c","slug":"former-sp-mla-s-house-will-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पूर्व सपा विधायक के मकान पर गरजेगी जेसीबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पूर्व सपा विधायक के मकान पर गरजेगी जेसीबी
अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी।
सपा के पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग की जगह पर बने उनके आलीशान होटल को गिराने के बाद अब उनका घर भी प्रशासन के निशाने पर है। यह मकान भी किसी दूसरे के प्लाट पर कब्जा करके बनवाया गया है। जिला प्रशासन इसे गिराने की तैयारी कर चुका है।
औरैया से सपा के विधायक रहे मदन सिंह ने जगदीशपुर में मकान बनवाया है। सप्ताह भर पहले अजीतमल क्षेत्र के गांव रतनीपुर निवासी रूपराम पुत्र भगवानदास ने तहसील दिवस पर डीएम जय प्रकाश सगर से शिकायत की थी कि विधायक ने उसके प्लाट पर जबरन मकान बनवा लिया है। यह प्लाट उसे ग्राम पंचायत जगदीशपुर की ओर से आवंटित किया गया था। कब्जे होते वक्त भी उसने शिकायत की, लेकिन मदन सिंह के सत्ता पक्ष का विधायक होने से सुनवाई नहीं हुई।
रूपराम की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार को जांच कराने का निर्देश दिया। लेखपाल व कानूनगो ने जांच रिपोर्ट में बताया कि प्लाट रूपराम को आवंटित है, लेकिन 23 मार्च 2013 को तत्कालीन सपा विधायक मदन सिंह गौतम ने उस पर कब्जा कर मकान बनवा लिया। इस रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने मकान ढहाने की तैयारी कर ली है। तहसीलदार अजीतमल अरविंद कुठार ने बताया कि रिपोर्ट मिल गई है। जल्द ही एंटी भूमाफिया अभियान के तहत मकान गिरवाया जाएगा।