फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Former minister met the minister in charge to advocate for the notice holders

Auraiya News: नोटिस धारकों की पैरवी के लिए प्रभारी मंत्री से मिले पूर्व मंत्री

Thu, 11 Sep 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 11 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Former minister met the minister in charge to advocate for the notice holders
फोटो-11 एयूआरपी20 प्रभारी जिला मंत्री प्रतिभा शुक्ला को दिबियापुर की समस्या बताते पूर्व मंत्री 
ओरैया। सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी के दिबियापुर कस्बा में नोटिस चस्पा प्रकरण से इनदिनों खलबली मची है। इस मसले को लेकर गुरुवार को पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत सीएम से मिलने लखनऊ गए लेकिन सीएम के बाहर होने से मुलाकात न हो सकी। बाद में उन्होंने प्रभारी मंत्री व संबंधित विभागों के प्रमुख अभियंताओं से नोटिस धारकों की पैरवी की।
विज्ञापन

पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने बताया कि वह नोटिस धारकों की समस्या को लेकर सीएम से मिलने गए थे लेकिन प्रधानमंत्री का बनारस में कार्यक्रम होने से उनकी सीएम से भेंट नहीं हो पाई। तब उन्होंने जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला से मुलाकात कर नोटिस धारकों के प्रार्थनापत्र सौंपे। इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएम से फोन पर वार्ता की व सीएम से मिलकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने बताया कि प्रभारी मंत्री के अलावा वह लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता व सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से भी मिले। इन अफसरों को उन्होंने नोटिस धारकों के दिए गए प्रार्थना पत्र सौंपकर राहत देने या दीपावली तक मोहलत देने को कहा। प्रमुख अभियंता (विकास) व पीड्ब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष ने औरैया के अधिकारी को फोन कर कोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने कोर्ट का निर्णय आने तक पार्टी न बनने को कहा। सिंचाई विभाग ने पत्र कानपुर स्थित विभाग में भेज कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए । पूर्व मंत्री के साथ भाजपा नेता अवधेश शुक्ला व अवधेश सिंह पिंकी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed