फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Forced to wade through waterlogging, foul odors, and filthy water.Forced to wade through waterlogging, foul odors, and filthy water.

Auraiya News: जलभराव, दुर्गंध व गंदे पानी से गुजरने को मजबूर

Thu, 11 Jun 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Forced to wade through waterlogging, foul odors, and filthy water.Forced to wade through waterlogging, foul odors, and filthy water.
फोटो-09-सड़क पर भरा गंदा पानी।संवाद
विज्ञापन

-बिधूना नगर पंचायत के आंबेडकर नगर मोहल्ले में है समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। नगर पंचायत क्षेत्र के आंबेडकर नगर मोहल्ले में काफी लंबे समय से अधूरा नाला निर्माण और बदहाल जल निकासी व्यवस्था लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़कें गंदे पानी से लबालब हैं। खाली पड़े प्लाॅट तालाब का रूप ले चुके और दुर्गंध के बीच लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। हालात यह हैं कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

मोहल्ले में घरों और नालियों का पानी सड़कों पर भरा हुआ है। जगह-जगह जलभराव के कारण सड़कें दिखाई नहीं देतीं और गहरे गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत और तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। वर्षों पहले सड़क और नाला निर्माण की बातें हुईं व प्रस्ताव भी बने, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं दिखा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब बरसात से पहले ही मोहल्ले की यह तस्वीर है, तो मानसून की तेज बारिश में हालात कितने भयावह होंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पंचायत से तत्काल नाला निर्माण पूरा कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।(संवाद)
विज्ञापन

---
फोटो-10 इरफान
सड़क पर भरे पानी के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देते और कई बार रिक्शा पलटने जैसी स्थिति बन जाती है।
-इरफान, रिक्शा चालक
--
फोटो-11 राम रुक्मिणी
घर के सामने भरे गंदे पानी और दुर्गंध के कारण जीवन दूभर हो गया है। मच्छरों से रातभर चैन नहीं मिलता। बाइक व कार निकलने पर गंदा पानी घर तरफ आता है।
-राम रुक्मिणी
---
फोटो-12 मुन्नालाल
थोड़ी सी बारिश में सड़कें तालाब बन जाती हैं। लोग इस गंदे पानी से निकलने को मजबूर हो रहे है। बच्चों व बुजुर्गों को निकलने में दिक्कत हो रही है।
-मुन्नालाल

----
बोले जिम्मेदार
सड़क व नाला का निर्माण डूडा विभाग से होगा। कार्य योजना डीएम के यहां से स्वीकृत हो गई है और शासन को भेजी जा चुकी है। शासन से जैसे ही धनराशि मिलेगी, वैसे ही सड़क व नाला निर्माण का कार्य डूडा द्वारा चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श कुमार मिश्रा,अध्यक्ष, नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed