फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fog and frost threaten crop damage

Auraiya News: कोहरे और पाले से फसल को नुकसान की आशंका

Sat, 20 Dec 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 20 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fog and frost threaten crop damage
फफूंद। पिछले दो दिनों से बादलों के साथ कोहरा पड़ रहा है। अब रात में पाला भी गिरने लगा है। इससे आलू व सरसों की खेती कर रहे किसान फसलों को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोहरे और पाले से फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसान दवाओं का छिड़काव व सिंचाई कर फसलों को बचाने में जुट गए हैं। जिले में आलू व सरसों का अच्छा खासा रकबा है। 20 से 50 बीघा जमीन पर आलू और सरसों की खेती कर रहे किसान सुधीर राजपूत, पंकज, शिवराज सिंह, रिंकू दुबे, मनोज शुक्ला ने बताया कि पाला गिरने से आलू की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। पत्तियों के झुलसने से कंदों की बढ़वार रुक जाती है। इससे उत्पादन घटने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

वहीं सरसों की फसल में फूल और फलियां झड़ने लगती हैं। इससे सीधा असर पैदावार पर पड़ता है। किसानों ने बताया कि पूरी लागत लगाने के बाद यदि मौसम की मार पड़ी तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। पाले से फसलों को बचाने के लिए किसानों ने रात में खेतों में हल्की सिंचाई करने के साथ ही दवाओं का छिड़काव भी शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि अगर पाला लगातार गिरता रहा तो बचाव के तमाम प्रयासों के बावजूद नुकसान से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि कोहरे के साथ ही अब दो दिनों से पाला भी गिरने लगा है। ऐसे में किसान आलू व सरसों की फसलों में जरूरी इंतजाम कर लें। दवा छिड़काव से ही फसल को सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed