फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Flood threat in 12 villages of ravine belt

Auraiya News: बीहड़ पट्टी के 12 गांवों में बाढ़ का खतरा

Fri, 05 Sep 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 05 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Flood threat in 12 villages of ravine belt
फोटो 05 एयूआरपी 39 बीझलपुर गांव में बाढ़ के पानी में खेलते बच्चे। संवाद
अयाना। यमुना नदी में करीब डेढ़ माह पहले आई बाढ़ से किनारे बसे लोगों के मुसीबतें पूरी तरह से समाप्त नहीं हो पाईं थीं। शुक्रवार सुबह से जलस्तर बढ़ने से नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

इससे बीहड़ पट्टी के 12 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी में आई बाढ़ ने अयाना क्षेत्र के 12 गांवों में जनजीवन प्रभावित कर दिया था। शुक्रवार दोपहर को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 113 मीटर के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन

खतरे के निशान के करीब बह रही नदी का पानी जुहीखा, गूंज, असेवा, असेवटा, माई फरिहा, बीझलपुर, मिश्रपुर, जगतपुर नौरी आदि गांवों के किनारे पहुंच गया है। लोग बढ़ते जलस्तर को देखने के लिए लगातार नदी के जलस्तर पर टकटकी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ा तो सुबह तक पानी गांवों में पहुंच जाएगा। उन्हें दोबारा अपने घरों को छोड़ना पड़ जाएगा। पानी खेतों में भरने से उनकी फसलें भी चौपट हो गईं हैं। वहीं प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed