{"_id":"5d8bb50b8ebc3e012c652e03","slug":"flood-auraiya-news-knp5159068159","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटने लगा यमुना नदी का जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटने लगा यमुना नदी का जल स्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। उफनाई यमुना का जलस्तर अब घटने लगा है। लेकिन नदी के किनारे बसे गांवों के बाशिंदों की दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं। वहीं, यमुना के पानी घटने-बढ़ने को लेकर प्रशासन पल-पल की जानकारी ले रहा है। यमुना के घटते जलस्तर ने बुधवार की शाम पांच बजे पैमाने पर 110.20 मीटर पर आमद दर्ज करा दी है। केंद्रीय जल आयोग कर्मचारियों के मुताबिक अब पानी घटने के संकेत हैं। पानी प्रति घंटे 10-12 सेमी की गति से घट रहा है।
यमुना में पिछले दिनों आई बाढ़ से औरैया व अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरोड़ी, बडेरा, गोहानी कला, शाला, जुहीखा, असेवा, असेवटा, नौरी, बबाइन, अस्ता, क्योंटरा, गूंज, भदौरा, अयाना, फरिहा, मई, गोहानी खुर्द, जाजपुर समेत लगभग दो दर्जन गांवों में पानी भर जाने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था।
पांच दिन पहले ही यमुना के पानी ने उतार की तरफ रुख किया तो इन गांवों के हालात सामान्य होते दिखने लगे। पर हाल ही में दो दिन से यमुना नदी के जल स्तर ने कोटा बैराज से छोड़े गए दो लाख क्यूसिक पानी के चलते जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया था। लेकिन बुधवार को तड़के पानी ने स्थिरता के बाद उतार की तरफ रुख शुरू कर दिया। बुधवार की शाम पांच बजे यमुना में बने पैमाने पर जल स्तर 110.20 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग कर्मचारियों के मुताबिक अभी बाढ़ का पानी घटने के संकेत मिले हैं।