{"_id":"1d2cb0a509de2a8cf4d68585d1b7e104","slug":"fledged-musical-instruments-came-out-with-immersion-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
गाजे बाजे के साथ निकली गणपति विसर्जन यात्रा में भक्तगण गीतों की धुनों पर जमकर थिरके। अबीर और गुलाल की होली में सभी सराबोर रहे। वहीं जगह-जगह भक्तों को सूक्ष्म जलपान कराया।
विज्ञापन
गणपति के अंतिम दर्शन के लिए कस्बेवासियों की भीड़ जगह-जगह उमड़ी। अजीतमल कस्बे में स्थापित गणपति महोत्सव का शुक्रवार को भंडारे के साथ ही समापन हो गया था। शनिवार को विधि विधान से पूजन अर्चना के बाद विसर्जन यात्रा निकली। इस यात्रा में पप्पू, कन्हैया, दीपू, अनूप, आशीष आदि ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन