फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   five lakh jewelery

Auraiya News: पुलिस के हत्थे चढ़े सात चोर, नगदी व कीमती आभूषण बरामद

Fri, 06 Jan 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
five lakh jewelery
औरैया। सराफ की दुकान में सेंधमारी करते सात चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने लगभग पांच लाख रुपये के जेवर व 15 हजार की नकदी बरामद की। पूछताछ में शहर की तीन चोरियों की वारदात के साथ अन्य जनपदों में चोरी करने की घटनाएं स्वीकार की हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का प्रयास रंग लाया। पुलिस ने शहर के एक दुकान के चौकीदार की सूचना पर गोविंद नगर में बंद पड़े राइस मिल के पास ऐक सराफ की दुकान में सेंधमारी कर रहे सात चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि इनमें दो चोर बंदायू के रहने वाले हैं। जो काफी दिनों से कोतवाली क्षेत्र में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बताया कि 28 दिसंबर को गोविंद नगर निवासी अधिवक्ता हेमेंद्र पांडेय के घर से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अधिवक्ता के घर से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी आदि बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरों ने अपना नाम बंदायू जिले के कादर चौक थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा निवासी जीतेंद्र सिंह उर्फ बीरा, रामनरेश उर्फ नीतू, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास स्थित पछैंया बस्ती निवासी राजकिरन, राजा जानी, राजेश कुमार, भारत सिंह उर्फ बीरू व शेर सिंह उर्फ शेरा बताया है। जिसमें जीतेंद्र व रामनरेश शातिर चोर है।
इन्हीं के साथ मिलकर पछैया बस्ती के लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार चोरों ने कोतवाली क्षेत्र में की गई 25 दिसंबर को गोविंद नगर में बंद पड़े मकान, 26 की रात नई बस्ती निषाद नगर में व 29 दिसंबर की रात पुरवाडोरी में चोरी की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है।
चोरों के पास से पुलिस ने दो देशी तमंचा 315 बोर व दो कारतूस, 10 जोड़ी तोड़िया, एक हार सोने का, छह सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, 20 जोड़ी चांदी की बिछिया, एक सोने की जंजीर, आठ जोड़ी सोने की अंगूठी, सात चांदी के सिक्के के अलावा 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

इसके साथ ही चार नकब, एक लोहे काटने वाली आरी, एक प्लास व एक पेंचकस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर बांदा व सदर कोतवाली के अलावा ऐ वाकटरा थाना क्षेत्र में चोरी, व आबकारी अधिनियम के समेत कई मामले दर्ज हैं। सभी चोरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed