फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Platform lengths at Phaphund station to be extended; passengers to benefit.

Auraiya News: फफूंद स्टेशन के प्लेटफार्मों की बढ़ेगी लंबाई, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Tue, 25 Aug 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 25 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Platform lengths at Phaphund station to be extended; passengers to benefit.
फफूंद स्टेशन पर सर्वे करती रेलवे टीम। संवाद
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों की लंबाई बढ़ाने की तैयारी की है। सोमवार को रेलवे के अधिकारियों की एक टीम ने स्टेशन पहुंचकर इस संबंध में सर्वे किया।
विज्ञापन

वर्तमान में फफूंद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व दो की लंबाई 563 मीटर है। प्लेटफार्म संख्या तीन व चार की लंबाई 564 मीटर है। इन प्लेटफार्मों की कम लंबाई के कारण कई ट्रेनों की बोगियां रेलवे लाइन पर खड़ी होती हैं। इससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में परेशानी और जोखिम का सामना करना पड़ता है। खासकर महिला, बुजुर्ग और बच्चों को अधिक दिक्कत होती है। रेलवे ने अब इन प्लेटफार्मों की लंबाई 600 मीटर करने की योजना बनाई है। इस विस्तार से लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव में आसानी होगी। यात्रियों को चढ़ने-उतरने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक कानपुर एरिया-टू ललित कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने सर्वे किया। इस टीम में परिचालन निरीक्षक आलोक द्विवेदी और एसएसई वर्क सौरभ कुमार भी शामिल थे। एसएसई सिग्नल, एसएसई पी-वे, एसएसई इलेक्ट्रिक और एसएसई ओएचई के अधिकारी भी मौजूद थे। टीम ने प्लेटफार्मों की मौजूदा लंबाई, सिग्नल, ओएचई और ट्रैक की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। सर्वे की फाइनल रिपोर्ट रेलवे के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत प्लेटफार्म नंबर एक व दो की लंबाई 36 मीटर बढ़ाई जाएगी। प्लेटफार्म नंबर तीन व चार की लंबाई 37 मीटर बढ़ाई जाएगी। इस विस्तार के बाद सभी प्लेटफार्मों की कुल लंबाई 600 मीटर हो जाएगी। ज्यादातर एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों की बोगियों की लंबाई 600 मीटर तक होती है। प्लेटफार्मों की बढ़ी हुई लंबाई से सभी बोगियां प्लेटफार्म तक पहुंच सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed