फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five accused acquitted after paying dues and penalty in electricity theft case

Auraiya News: बिजली चोरी में बकाया जमा करने पर पांच आरोपी दोषमुक्त

Sat, 02 May 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 02 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Five accused acquitted after paying dues and penalty in electricity theft case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। विशेष अदालत (विद्युत अधिनियम) ने बिजली चोरी के अलग-अलग मामलों पांच में सुनवाई करते हुए पांच आरोपियों को बड़ी राहत दी है। विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार वत्स ने विद्युत अधिनियम के प्रावधानों का हवाला देते हुए सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। कोर्ट ने बकाया बिल, राजस्व निर्धारण और शमन शुल्क जमा किए जाने के बाद निर्णय लिया
न्यायालय में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े बिजली चोरी के मामलों की सुनवाई हुई। अभियुक्त घसीटे खां के खिलाफ धारा 138 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज था। अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि 25 मार्च 2026 को अभियुक्त ने 1,812 रुपये बकाया, 10,000 रुपये शमन शुल्क और अन्य खर्चों सहित पूरी राशि जमा कर दी है। इसी प्रकार अयाना निवासी करन सिंह पर साल 2017 को बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उनके अधिवक्ता ने बताया कि करन सिंह ने 16 अप्रैल 2026 को 10 हजार रुपये शमन शुल्क और 1,443 रुपये राजस्व निर्धारण के साथ अन्य शुल्क जमा किए।
विज्ञापन

वहीं दिबियापुर के हरीलाल पर के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल ने 11 मार्च 2026 को 24190 रुपये बकाया बिल, 1019 रुपये राजस्व निर्धारण और आठ हजार रुपये शमन शुल्क जमा कर दिया था। थाना एंटी पावर थेफ्ट में शोभा मिश्रा के खिलाफ साल 2022 में मामला दर्ज हुआ था। उनके अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि शोभा ने दिसंबर 2023 में ही 3374 रुपये राजस्व और दो हजार रुपये रुपये शमन शुल्क जमा कर दिया था। इसी प्रकार रामनरेश राजपूत के खिलाफ थाना एंटी पावर थेफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

में धारा 135-1 के तहत मामला दर्ज था। उन्होंने 31 दिसंबर 2025 को 5682 रुपये राजस्व और दो हजार रुपये शमन शुल्क जमा किया, जिसके बाद विभाग ने 13 अप्रैल 2026 को नो-ड्यूज जारी किया।

विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार वत्स ने सभी फैसलों में स्पष्ट किया कि विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 152 के तहत अभियुक्त निर्धारित धनराशि जमा कर देता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई जारी नहीं रखी जा सकती। कानूनन इसे दंड प्रक्रिया के तहत दोषमुक्ति माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed