{"_id":"5be5d251bdec2269717a2cad","slug":"fire-in-clothes-shop-loss-of-20-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में आग, 20 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान में आग, 20 लाख का नुकसान
auraiya
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते कपड़ा व्यापारी राजेंद्र पोरवाल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के पर्व पर बुधवार रात दिबियापुर के वीर अब्दुल हमीद नगर के समृद्धि वस्त्र भंडार में आग लग गई। आग से दुकान का सामान राख हो गया। दुकान के ऊपर मकान की गृहस्थी जल गई। प्लास्टर चटक गया। कड़ी मशक्कत के बाद मोहल्ले के लोग आग बुझा पाए। आग से घिरे परिजनों ने दूसरे की छत पर कूद कर जान बचाई। तकरीबन 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। व्यापारियों ने पीड़ित परिवार के लिए जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
वीर अब्दुल हमीद नगर में केजरी निवासी उदय नारायण दुबे के मकान और दुकान को राजेंद्र पोरवाल पुत्र ब्रज किशोर किराये पर लिए हैं। इनकी समृद्धि वस्त्र भंडार के नाम से कपड़े की दुकान है। दुकान के ऊपर दूसरी मंजिल पर यह परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार की रात राजेंद्र दुकान बंद कर मकान में चले गए। रात में दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग फैलने पर परिवारीजनों ने छत से दूसरे के घर में कूदकर जान बचाई। सूचना देकर बिजली की लाइन कटवाई गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। मोहल्ले वालों और परिजनों ने दुकान के दोनों तरफ के शटर उचकाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसमें यह क ामयाब नहीं हुए। फायर ब्रिगेड देर रात डेढ़ बजे आग बुझा पाई। तब तक दुकान में रखे कपड़े व घर का कीमती सामान जल गया। राजेंद्र ने बताया कि 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। दो माह बाद पुत्र की शादी होनी है। शादी के लिए रखा सामान भी जल गया। सभासद राहुल दीक्षित, संतोष मिश्रा, समाजसेवी राघव मिश्रा, विकास पोरवाल, रवि आदि ने शासन-प्रशासन से सहायता राशि दिलाने की मांग की है। दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने अधिकारियों से इस बाबत बात की है।
एनटीपीसी की आग बुझाने में लगी थीं दमकल
दमकल एनटीपीसी में लगी आग को बुझाने में लगी थीं। तभी कपड़े की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड न आने से दुकानदार आक्रोशित हो उठे। रात 12 बजे के बाद दमकल के पहुंचने पर लोग शांत हुए। फायर ब्रिगेड एनटीपीसी के इंस्पेक्टर आरपी वर्मा ने बताया कि सूचना पर फायर ब्रिगेड को तुरंत भेज दिया गया था। वहीं सब्जी मंडी गली सकरी होने से फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय से घटना स्थल तक लगभग 300 मीटर की दूरी तक फायर कर्मियों को पानी का पाइप बिछाना पड़ा। इससे आग बुझाने में देरी हुई।
विज्ञापन
राजस्व कर्मियों ने किया नुकसान का आकलन
औरैया। गुरुवार सुबह लेखपाल अशोक दोहरे और शाम को तहसीलदार अजीत सिंह ने नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। पीड़ित आग के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दे सका। करवाचौथ व सहालग की वजह से माल मंगाने की जानकारी दी है। परिवार के सदस्य पड़ोस के घर में आश्रय लेने को मजबूर हैं।
मोहल्ले के लोगों ने की मशक्कत
औरैया। आग लगने की जानकारी पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। यह आग बुझाने में जुट गए। डॉक्टर कपिल गुप्ता व लल्लन दुबे ने अपने घरों के सबमर्सिबल चालू कर दिए। कामता प्रसाद विश्नोई व रामस्वरूप राजपूत समेत अन्य पड़ोसियों के घरों से पानी भरकर फेंका जाता रहा। पानी की कमी देखकर सभासद प्रमोद बघेल नगर पंचायत कर्मी मनोज के साथ टैंकर लेकर पहुंचे। धीरज शुक्ला, सभासद रवि, नवीन पोरवाल, पवित्र दुबे, शशांक गुप्ता, विशाल राठौर, विकास पोरवाल, रवि, दीपक आदि ने आग बुझाने में कड़ी मशक्कत की।