फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire broke out in Phulpur branch of Central Bank due to short circuit, goods burnt to ashes

Auraiya News: शाॅर्ट सर्किट से सेंट्रल बैंक की फूलपुर शाखा में लगी आग, धू-धू कर जला सामान

Sat, 04 Nov 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Phulpur branch of Central Bank due to short circuit, goods burnt to ashes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। क्षेत्र के फूटाकुंआ स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में अचानक से लगी आग में कंप्यूटर, एसी समेत काफी सामान जल गया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे बैंक मैनेजर ने बैंक में रखे आग बुझाने वाले उपकरण (फायर स्टिंग्यूसर) से मोर्चा संभालते हुए आग को भड़कने से पहले ही दबा दिया। जिससे और अधिक नुकसान होने से बच गया। इसी बीच पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने रही सही आग पर पानी डालकर लगभग एक घंटे में काबू पा लिया।
अजीतमल क्षेत्र के फुटकुआं स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया फूलपुर शाखा में शनिवार की भोर लगभग पांच बजे अचानक से बैंक का अलार्म बजने लगा। अलार्म बजते देख जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो बैंक के अंदर से धुंआ उठता देख उन्होंने शाखा प्रबंधक मंजुल शुक्ला को जानकारी दी। सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधक ने पहुंचकर बैंक के मुख्य गेट का ताला खोला तो अंदर आग की लपटें और धुंआ भरा मिला। इस पर वह तत्काल बैंक के अंदर रखे फायर स्टिंग्यूसर को उठाकर आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

ग्रामीण भी सबमर्सिबल व बाल्टियों से पानी डालने में जुट गए। वहीं लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को फोन से आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर कर्मचारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग पर पानी डालकर लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाॅर्ट सर्किट से आग लगी है। जिसके चलते अलार्म बजाना शुरू हो गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे मोहल्ले के लोगाें ने फोन से आग लगने की सूचना दी गई थी। आग में कुछ जरूरी दस्तावेज के अलावा कंप्यूटर, प्रिंटर, सहित अन्य हार्डवेयर जल गया है। आग लगने की घटना के संबंध में इटावा क्षेत्रीय प्रबंधक, आगरा सिक्योरिटी ऑफिसर, लखनऊ जोनल ऑफिस को सूचना दे दी गई है। आकलन पर नुकसान का पता चलेगा। - मंजुल शुक्ला, शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed