फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire broke out due to leakage of underground gas line, people came in panic

Auraiya News: अंडरग्राउंड गैस लाइन लीकेज होने से लगी आग, दहशत में आए लोग

Sat, 14 Jan 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to leakage of underground gas line, people came in panic
औरैया। गोविंद नगर पश्चिमी में सड़क पर लोग अलाव ताप रहे थे। इस बीच पास ही भूमिगत निकली पीएनजी गैस लाइन लीकेज होने से सड़क के ऊपरी हिस्से पर आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने गैस आपूर्ति बंद करवा कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर लोग घर के बाहर सड़क पर अलाव जलाकर बैठे थे। अचानक अलाव से सटे बिजली के खंभे के पास जमीन पर आग लग गई। इससे लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

सूचना पर अग्निशमन विभाग के सीएफओ तेजवीर सिंह फायर कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर पानी डालकर काबू पाया। इधर अंडर ग्राउंड गैस लाइन बिछाने वाली कंपनी टोरंटो के कर्मचारी भी सूचना पर पहुंचे, जहां उन्होंने पास में लगे रेगुलेटर बंद कर गैस के प्रवाह को बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद मोहल्ला निवासी नरेश ठाकुर ने बताया कि कई महीने पहले गैस की पाइप लाइन बिछाई गई थी। दो माह पूर्व विद्युत विभाग ने उसी जगह पर खंभा लगाया, जिससे लीकेज होने की संभावना है। सीएफओ के अनुसार गैस आपूर्ति बंद कराकर आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed