{"_id":"61aa60fe83570d109563eae4","slug":"fire-auraiya-news-knp6675332149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग लगने से हजारों का माल जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग लगने से हजारों का माल जलकर खाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। पुरानी सब्जी बाजार में गुरुवार की रात एक परचून की दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई, तब तक दुकान के अंदर रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
पुरानी सब्जी मंडी निवासी अंकित गुप्ता की घर के बाहर परचून की दुकान है। गुरुवार की रात दुकान बंद कर वह भाई यश के साथ सो रहा था। तभी अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान से लपटें उठती देख वह शोर मचाने लगा।
शोर सुन पहुंचे लोगों ने आग पर पानी डाल काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक परचून का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि उनके पास आग लगने की जानकारी नहीं है।