{"_id":"6b0881ea6bd4205f0302c5c6","slug":"four-riders-on-one-bike-life-at-risk-auraiya-news-c-211-1-aur1024-155579-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक बाइक पर चार सवार, जोखिम में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक बाइक पर चार सवार, जोखिम में जान
विज्ञापन
फोटो -10- एक बाइक पर बिना हेलमेट पहने जाते युवा। संवाद
फोटो -11- बच्चों को स्कूल से घर ले जाता अभिभावक। संवाद
- बच्चों की सुरक्षा अभिभावकों की जिम्मेदारी, नियमों का पालन करना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। यातायात माह के तहत पुलिस और यातायात कर्मियों की ओर से लगातार वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों से लेकर प्रमुख चौराहों और सड़कों तक लोगों को नियमों का पालन करने की सीख दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालकों की आदतों में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। कस्बे में स्कूली छात्र हों या उनके अभिभावक व अन्य बाइक सवार, सभी यातायात नियमों की अनदेखी करते दिखाई दे रहे हैं।
स्कूलों की छुट्टी होने के बाद सड़कों पर नियमों की अनदेखी के कई नजारे देखने को मिल रहे हैं। कहीं एक बाइक पर चार-चार छात्र बैठकर फर्राटा भरते नजर आते हैं तो कहीं अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से घर ले जाने के लिए एक ही बाइक पर चार बच्चों तक को बैठा लेते हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें न तो बाइक सवार हेलमेट लगाते हैं और न ही पीछे बैठे बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। सबसे बड़ा सवाल अभिभावकों की जिम्मेदारी को लेकर है। जब माता-पिता खुद यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे तो बच्चों को नियमों के प्रति जागरूक कैसे करेंगे। हालांकि भगत सिंह चौराहे पर तैनात यातायात कर्मी लगातार बाइक सवारों को जागरूक कर रहे हैं। तीन सवारियां बैठाकर चलने वालों को रोककर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। यातायात इंचार्ज सर्वेश कुमार ने बताया कि नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।