{"_id":"62dc3abef84fc179810cb75d","slug":"finance-director-furious-at-electricity-officers-after-seeing-the-arrears-auraiya-news-knp709115887","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः बकाया देख बिजली अफसरों पर भड़के वित्त निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः बकाया देख बिजली अफसरों पर भड़के वित्त निदेशक
विज्ञापन
बिजली अधिकारियों की बैठक लेते निदेशक वित्त एचके अग्रवाल व मौजूद अधिकारी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। बिजली विभाग के वित्त निदेशक ने शनिवार को अधिकारियों संग बैठक की। जिले के पौने दो लाख उपभोक्ताओं पर विभाग का करोड़ों रुपये बकाया देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाकर अतिशीघ्र बकाया वसूलने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्य मुक्त करने की चेतावनी भी दी।
वित्त निदेशक एचके अग्रवाल ने शनिवार को औरैया स्थित एक्सईएन कार्यालय में बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लाइन लॉस को कम करने और बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। फिर उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने में हो रही देरी व बिल दुरुस्त करने में की जा रही अनदेखी पर जमकर लताड़ लगाई।
कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप काम न करने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने जिले के पौने दो लाख उपभोक्ताओं पर बकाया करोड़ों रुपये रेवेन्यू की वसूली को लेकर विशेष निर्देश दिए। कहा कि किसी भी अधिकारी को लापरवाही बरतने की इजाजत नहीं है। मक्कारी से नहीं बल्कि काम करने से नौकरी चलेगी।
विज्ञापन
बैठक में अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार दोहरे, अधिशासी अभियंता सदर लेखराज सिंह, एसडीओ सदर महेंद्र प्रताप, एसडीओ ककोर आकाश श्रीवास्तव, एसडीओ अजीतमल, एसडीओ अजीतमल विनोद कुमार शुक्ला, जेई सुभाष चंद्र यादव, जेई कखावतू विवेक खरे आदि अधिकारी मौजूद रहे।