फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fight over plot possession, five injured

प्लाट पर कब्जे के विवाद में मारपीट, पांच घायल

Sat, 17 Sep 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fight over plot possession, five injured
दिबियापुर। ऊमरसाना गांव में प्लाट पर कब्जे की नीयत से युवकों ने एक परिवार पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। पिटाई से परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। उनके आदेश पर जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव समेत छह के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका गांव में ही प्लाट है। प्लाट पर गांव के कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। शुक्रवार को आरोपी कब्जा करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़ित पक्ष ने विरोध किया तो उन्हें परिवार समेत पीट दिया। शुक्रवार को गांव में मारपीट की सूचना पुलिस को मिली तो अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, सीओ सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।
सभी घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां घायल पक्ष ने एक दो पुलिस कर्मियों पर आरोपी पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए चिकित्सकीय जांच कराने के मना कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के समझाने पर राजी हुए। मारपीट में शैलेंद्र कुमार, नीलेश व ब्रजेश कुमार पुत्रगण चंद्रभान, चंद्रभान, रामकली गंभीर रूप से घायल हुए। जिला पंचायत सदस्य का नाम सामने आने के बाद एसपी चारू निगम ने दिबियापुर सीएचसी पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी की।
प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed