{"_id":"6a42b5959cf8ead797026e33","slug":"fertilizer-laden-tractor-trolley-gets-stuck-in-height-gauge-traffic-jam-lasts-over-an-hour-auraiya-news-c-211-1-aur1008-147390-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाइटगेज में फंसी खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सवा घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाइटगेज में फंसी खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सवा घंटे लगा जाम
Mon, 29 Jun 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो-45- हाइटगेज के नीचे खड़ा ट्रैक्टर व खाद लदी ट्रॉली।संवाद
अछल्दा। निचली गंग नहर पुल पर लगे हाइटगेज में सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे यूरिया खाद की बोरियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई।
इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब सवा घंटे तक यातायात बाधित रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली बिधूना-नेविलगंज मार्ग की ओर जा रही थी। हाइटगेज में फंसने के बाद चालक और परिचालक ने ट्रॉली में रखी खाद की बोरियों को नीचे कर ऊंचाई कम करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को पीछे कराया और एक ओर से वाहनों की आवाजाही शुरू कराकर जाम खुलवाया।
जाम के दौरान सीएचसी से मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी हाइटगेज पार नहीं कर सकी। मजबूरी में चालक को कई किमी चक्कर लगाकर रेलवे ब्रिज के रास्ते गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इससे मरीज को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइटगेज पर अक्सर ऊंचे वाहनों के फंसने से जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।