फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Female teachers extorted jewelry and cash by dangling the lure of appointing students as monitors and awarding them good marks.

Auraiya News: मॉनीटर बनाने और अच्छे नंबर देने का लालच देकर शिक्षिकाओं ने जेवर-नकदी ऐंठी

Sat, 19 Sep 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 19 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Female teachers extorted jewelry and cash by dangling the lure of appointing students as monitors and awarding them good marks.
स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : credit
औरैया। शहर के एक निजी स्कूल की महिला शिक्षकों पर क्लास में मॉनिटर बनाने व परीक्षा में अच्छे नंबर देने का लालच देकर रुपये व जेवर ऐंठने का आरोप छात्रा के परिजन ने लगाया है। मां के बक्सा खोलने पर साड़ी न मिलने पर इसका खुलासा हुआ। अब पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

शहर के गोविंद नगर निवासी अजीत यादव फफूंद थाना क्षेत्र में डायल 112 के चालक (होमगार्ड) हैं। उनकी 11 वर्षीय बेटी बघाकटरा स्थित जेपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को अजीत की पत्नी नीतू जब बक्से में कपड़े रखने गईं तो वहां से दो हजार रुपये की गड्डी नहीं मिली, वहां केवल तीन नोट दो-दो रुपये के रखे थे।
विज्ञापन

संदेह होने पर नीतू ने जब शुक्रवार को स्कूल से लौटी बेटी से कड़ाई से पूछताछ की, तो छात्रा ने रोते हुए बताया कि स्कूल की दो महिला शिक्षिकाओं ने उसे परीक्षा में अच्छे नंबर देने और क्लास मॉनिटर बनाने का लालच देकर घर से जेवर और नकदी लाने को कहा था। शिक्षिकाओं के दबाव में आकर छात्रा बीते तीन महीनों से लगातार घर से रुपये, साड़ी और जेवर चोरी करके उन्हें दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिजन ने जब इस बात की शिकायत स्कूल प्रशासन से की, तो उन्हें डीवीआर में सीसीटीवी फुटेज एक दिन का रिकॉर्ड होने का हवाला देकर टरका दिया। इसके बाद नीतू ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की और शिक्षिकाओं से पूछताछ की, तो उन्होंने साड़ी, झुमकी और अंगूठी वापस लौटा दी। हालांकि मां का आरोप है कि साड़ी तो वही है, लेकिन शिक्षिकाओं ने असली जेवर रखकर उन्हें आर्टिफिशियल जेवर थमा दिए हैं।

पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के प्रबंधक अमित अग्रवाल का कहना है कि आज ही मामले की जानकारी हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करती पुलिस। संवाद

स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed