फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Female inspector dies; murder alleged.

Auraiya News: महिला इंस्पेक्टर की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 27 Jun 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 27 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Female inspector dies; murder alleged.
फोटो-51- आकांक्षा की फाइल फोटो।
औरैया। दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला इंस्पेक्टर आकांक्षा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव शहर पहुंचा तो मायके पक्ष ने ससुराल पर प्रताड़ित करने व हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी राम किशन दुबे ने बताया कि बेटी आकांक्षा भूमि संरक्षण विभाग में इंस्पेक्टर थीं। 21 जून 2025 को उसकी शादी शहर के मोहल्ला नारायनपुर निवासी अंकित के साथ हुई थी। शादी के दौरान पति एयरफोर्स में था। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी। 21 फरवरी को लिवर संबंधी दिक्कत होने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद झांसी में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां आराम न मिलने पर ससुरालीजन ने उसका सही इलाज नहीं कराया। किसी तरह इसकी जानकारी मायके पक्ष को हुई। इसके बाद फरवरी में ही बीमार बेटी को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया। वहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे ससुराल पहुंचा। वहां मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर कार्रवाई की मांग की। पिता के अनुसार आकांक्षा की तीन-चार माह की एक बेटी है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed