{"_id":"68682658e615fceafa0edf57","slug":"fault-caused-power-outage-in-12-villages-for-eight-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1006-128265-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फॉल्ट से आठ घंटे गुल रही 12 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फॉल्ट से आठ घंटे गुल रही 12 गांवों की बिजली
Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
कंचौसी। असेनी बिजली उपकेंद्र से जुड़ा बिहारीपुर फीडर गुरुवार रात फॉल्ट आने से ठप हो गया है। इससे 12 गांवों की बिजली रात भर गुल रही। शुक्रवार सुबह फॉल्ट ठीक होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
असेनी बिजली उपकेंद्र के बिहारीपुर फीडर से कंचौसी, बिहारीपुर, जमौली, चंद्रपुर, बिनपुरापुर, सहायपुर, चमरौआ, प्रसाद पुरवा सहित 12 गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। गुरुवार रात 12 बजे के बाद कंचौसी और जमौली के बीच एचटी लाइन में फॉल्ट आने से फीडर ब्रेकडाउन हो गया। इससे 12 गांवों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोगों की नींद टूट गई।
उधर, कोई कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने नहीं पहुंचा, इससे लोगों को जागकर रात काटनी पड़ी। सुबह भी बिजली न मिलने से घरों में सबमर्सिबल आदि न चल पाने से लोगों को पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं, बिजली कर्मियों ने फीडर की पेट्रोलिंंग की। फॉल्ट मिलने से मरम्मत कर उसे ठीक किया गया। सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।