फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Father of Air Force personnel struck by goods train dies

Auraiya News: मालगाड़ी की चपेट में आए एयरफोर्स कर्मी के पिता की मौत

Wed, 07 Oct 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Father of Air Force personnel struck by goods train dies
सीएचसी में मौजूद परिजन। स्रोत:स्वास्थ्य कर्मी
-घायल किसान को आरपीएफ ने सीएचसी में कराया भर्ती
विज्ञापन

-फफूंद रेलवे स्टेशन के पास की घटना, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर डीएफसी ट्रैक पार कर रहे किसान की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले नरियापुरवा निवासी राकेश वर्मा (55) का बड़ा बेटा मनोज कुमार बेंगलुरु में एयरफोर्स में तैनात है। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
राकेश बुधवार को ट्रेन से फफूंद स्टेशन उतरे थे। बाहर निकलने के लिए फुटओवर ब्रिज का रास्ता लेने के बजाय वह डीएफसी ट्रैक पार करने लगे। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राकेश की तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा मनोज बेंगलुरु में एयरफोर्स में तैनात है, जबकि छोटा बेटा प्रभुदयाल गांव में मजदूरी करता है। पिता की मौत की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीएचसी से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मृतक की जेब से मिली डायरी के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कंचौसी के स्टेशन मास्टर ने वापस किया मेमो
घटना के बाद अस्पताल कर्मी मेमो देने स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंचे, लेकिन स्टेशन मास्टर ने घटना कंचौसी के पास की बताते हुए मेमो लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद थाने में मेमो दिया गया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिली डायरी के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed