फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   farmers want crop price

फसल का मूल्य तय करने का मिले अधिकार, किसान आयोग का हो गठन

Fri, 20 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
farmers want crop price
दिबियापुर (औरैया)। फसल का मूल्य तय करने का अधिकार किसानों को मिलना चाहिए। इसके लिए किसान आयोग का गठन किया जाए। यह बातें भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने गहेसर के महामाई मंदिर पर आयोजित किसान महापंचायत में कहीं।
विज्ञापन

किसान महापंचायत में शुक्रवार शाम चार बजे पहुंचे ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारों ने आज तक नहीं सोचा कि किसानों को उनकी फसल का मूल्य मिले। किसानों की उपज से रसगुल्ला खाते हैं नेता और किसान सूखी रोटी खाने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कर्ज माफी एवं फसल खराब होने पर बिजली बिल माफ किए जाने की मांग की। कहा कि बरसात में गांवों में फसलें डूबने से बचाने के लिए प्रशासन को प्रयास करने होंगे। इसके लिए आशा का पुर्वा के सामने साइफन की सफाई हो। दखनाई से लेकर नहर तक पूरा नाला साफ हो। गड़रियन पुर्वा में नहर के पास से प्लांट तक पूरा नाला साफ हो। किसानों ने हाईवे पर टोल प्लाजा से लेकर गांव गहेसर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. तरुण शर्मा, जिलाध्यक्ष अजीत सोनू यादव, जिला महासचिव सुखवीर यादव, जिला सचिव संजय यादव, जिला छात्र संघ जिलाध्यक्ष अनपी यादव, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed