{"_id":"631a39a3b7acb20bd17e163f","slug":"farmers-upset-with-anna-cattle-created-ruckus-auraiya-news-knp717112160","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
औरैया। अन्ना मवेशियों की चहलकदमी किसानों के लिए दिनों-दिन नासूर बनती जा रही है। दिबियापुर क्षेत्र के कई गांवों के एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने परेशानी बताकर हंगामा किया। विधायक के साथ किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
दिबियापुर क्षेत्र के भिटारी, शेखूपुर, नगला खिमन, सांफर, सेऊपुर समेत नौ गांवों के करीब एक सैकड़ा से अधिक किसान कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। किसानों ने कहा कि 10 गांवों के बीच में कोई गोशाला नहीं है। अन्ना मवेशियों व जंगली जानवरों से फसलों को बचाना मुश्किल हो गया है। रात-रात भर जागने के बाद भी जरा चूक होने पर मवेशी फसल चरकर बर्बाद कर रहे हैं।
जिससे हजारों रुपये की लागत और मेहनत पर पानी फिर गया है। दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के साथ किसानों ने जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को फसलों में लगातार हो रहे नुकसान, मवेशियों की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी निस्तारण कराए जाने का शिकायती पत्र सौंपा। जिलाधिकारी ने किसानों को समस्या का निराकरण कराए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान शिवराज सिंह, बन्नाम सिंह, अनुरुद्ध सिंह, सत्यपाल सिंह, संत कुमार, श्याम सिंह, वीरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।