फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   farmers son becomes officer

किसान का बेटा बना क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी

Sun, 06 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
farmers son becomes officer
औरैया। जिले के गांव धमसेनी निवासी किसान के पुत्र का युवा कल्याण अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। इससे परिवार में खुशी है। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी।
विज्ञापन

धमसेनी निवासी किसान संतोष सिंह के पुत्र राघवेंद्र सिंह भदौरिया का चयन वर्ष 2014 में मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर हुआ था। वह वर्तमान में जिला भिंड के थाना नया गांव में सेवाएं दे रहे हैं। राघवेंद्र ने बताया कि वह सात साल से लगातार तैयारी कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई करते थे। लगभग पांच-छह घंटे प्रतिदिन पढ़ाई कर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। इसकी परीक्षा 16 सितंबर 2018 को हुई थी। राघवेंद्र के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बनने पर लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed