फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers protest against tax collection on Bundelkhand Expressway

Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टैक्स वसूलने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Mon, 12 Aug 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against tax collection on Bundelkhand Expressway
औरैया। किसानों से टोल टैक्स वसूलने के विरोध में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर धरना-प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक चले प्रदर्शन में किसानों ने जमकर नारेबाजी की। कोतवाली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। टोल प्रशासन ने उनकी समस्या को सुना और संबंधित उच्चाधिकारियों से बात के बाद समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रविवार को करमपुर के समीप स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बने टोल प्लाजा पर रविवार की दोपहर 12 बजे भारतीय किसान यूनियन (औनू) के पदाधिकारियों का काफिला पहुंचा। अचानक काफिला को देख टोल कर्मचारी सकते में आ गए। जिला अध्यक्ष औरैया अनिल सिंह चौहान ने कहा कि जब अन्य टोल प्लाजा पर उन्हें छूट दी जाती है। तो यहां भी उन्हें छूट मिलनी चाहिए। प्रदर्शन की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। मौके पर पहुंचे सीओ ट्रैफिक भरत पासवान ने टोल प्रबंधक व यूपीडा के अधिकारियों से बात की, इसके साथ ही समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष इटावा विपिन तोमर, प्रशांत अवस्थी, युवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र चौहान, गोरे लाल, कन्नौज जिला अध्यक्ष नीरज भाटिया, अभय चतुर्वेदी आदि कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed