फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers in Mahapanchayat was coined , land acquisition issue

किसान महापंचायत में गूंजा, भूमि अधिग्रहण मुद्दा

Mon, 30 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 30 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers in Mahapanchayat was coined , land acquisition issue

किसानों के संपत्ति अधिकार को फिर से केंद्र व प्रदेश सरकारें लागू करें। जमीन बेचने का हक किसानों को मिले। उनकी सहमति बिना कोई जमीन खरीदी व बेची न जा सके। यह बात प्लास्टिक सिटी गेट यूपीएसआईडीसी लखनपुर में किसानों की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन कृषक आंदोलन के प्रभारी अजय अनमोल ने कही।

विज्ञापन



अनमोल ने कहा कि यूपीएसआईडीसी, जिला जेल, यूनीटेक पावर प्लांट के लिए अधिग्रहण की गई जमीन से जुड़े किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। वह किसानों के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार ने 2006 में किसानों से सस्ते दामों में जमीन का अधिग्रहण किया था। यह जमीन नौ वर्ष बाद चार हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर की दर से निगम व उद्योगपतियों को बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष संत कुमार तिवारी ने कहा कि किसानों का शोषण रोकने, बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने एवं फसलों को उचित मूल्य भुगतान की लड़ाई, सड़कों पर लड़ने का फैसला लिया गया है।


महापंचायत को प्रवक्ता ओंकार सिंह राजूपत, शान सिंह यादव, विनोद, वीरेंद्र सिंह यादव, सरमन सिंह, रघुवीर सिंह यादव, सुनील आदि ने संबोधित किया। संचालन देवेंद्र सिंह गौर ने किया।



डीएम का घेराव करेंगे किसान- कंचौसी (औरैया)। किसानों की महापंचायत में भूमि अधिग्रहण से परेशान किसान डीएम का घेराव करेंगे।


कृषक आंदोलन के प्रदेश प्रभारी अजय अनमोल ने बताया कि मई माह में किसान डीएम का घेराव करेंगे। घेराव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इस घेराव में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed