फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers getting destroyed in BJP government: Rajveer Yadav

भाजपा सरकार में किसान हो रहा तबाह : राजवीर यादव

Sun, 08 Nov 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers getting destroyed in BJP government: Rajveer Yadav
फोटो 08एयूआरपी21- नव गठित कमेटी के साथ सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव - फोटो : AURAIYA
औरैया। रविवार को शहर के एकेएम इंटर कॉलेज में हुई जिला समाजवादी पार्टी की बैठक में सपाइयों ने भाजपा सरकारों पर जमकर निशाने साधे। जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान तबाह हो रहा है। आरोप लगाया कि मंडियों में आढ़ती मिट्टी के मोल फसलों को खरीद रहे हैं। क्रय केंद्रों की स्थिति खराब है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। पूर्व विधायक प्रदीप यादव ने कहा वर्तमान में बहन, बेटियों के साथ दुराचार हो रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे हुए बैठी है। इस दौरान पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल, पूर्व मंत्री मोहम्मद इरशाद, उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार, मीडिया प्रभारी अमित यादव, नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अखिलेश सक्सेना, रामपाल सिंह पाल, विजय दुबे, लल्ले मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश ओझा ने किया।
विज्ञापन

सपा की नगर कार्यकारिणी गठित : सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव के निर्देश पर रविवार को नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने नगर कार्यकारिणी घोषित की। इसमें उपाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना, शशिकांत दुबे, अजय सविता, अनूप यादव एवं अमित राजपूत व महासचिव पुष्पेंद्र यादव को बनाया गया। इसके साथ ही 11 सचिव बनाए गए। जिनमें आशीष अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, रविंद्र कुशवाहा, आजाद अली, देवीदयाल, अंकित गहोई, हिमांशु पाल, दुर्गेश यादव, आसिफ अली, विशाल वर्मा, नरेश राठौर शामिल हैं। कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन, मीडिया प्रभारी ऋषभ यादव को नामित किया है। संगठन मंत्री की जिम्मेदारी अमित गुप्ता को सौंपी गई है। इसके अलावा उन्होंने नौ सदस्य भी बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed