फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer guarding his field dies, murder suspected

Auraiya News: खेत की रखवाली कर रहे किसान की मौत, हत्या की आशंका

Sun, 15 Feb 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Farmer guarding his field dies, murder suspected
फोटो-6-अर्जुन सिंह की फाइल फोटाे। स्रोत : परिजन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमावता में देर रात खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर बिखरे सामान और परिस्थितियों को देखते हुए परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। वारदात से आक्रोशित परिजन ने शव रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस परिजन को समझा-बुझाकर जाम खुलवा सकी।

गांव अमावता निवासी अर्जुन सिंह (35) रोज की तरह शुक्रवार रात गांव हरपालपुर अड्डा स्थित खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब तीन बजे अर्जुन के भाई विक्रम सिंह जो चेन्नई में रहते हैं, उनके पास अर्जुन के मोबाइल से किसी अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। उसने कहा कि जल्दी आ जाओ, तुम्हारे भाई को सुअर ने टक्कर मार दी है।
विज्ञापन

विक्रम ने इसकी जानकारी परिजन को दी। परिजन जब बदहवास हालत में खेत पर पहुंचे तो अर्जुन का शव बाग में बनी मचान से दो सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में पड़ा था। पास ही एक कुल्हाड़ी व लाल मिर्च पाउडर का पैकेट पड़ा मिला। पास में किसान की टूटी टॉर्च मिली। मृतक का मोबाइल और जूते गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि अगर सुअर ने हमला किया होता तो मिर्च पाउडर और कुल्हाड़ी का इस तरह मिलना समझ से परे है। आरोप है कि साजिशन हत्या कर इसे हादसे का रूप देना का प्रयास किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। भाई के पास आने वाली कॉल की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची युवक की पत्नी शांति, पुत्र नैतिक (8) और बेटी सुभी (4) का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, अर्जुन का शव लेकर जैसे ही पुलिस जाने लगी तभी परिजन सहित भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने शव को बाबरपुर-सिकरोड़ी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे। यह देख औरैया, अयाना, सहायल और फफूंद सहित जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद परिजन द्वारा चिह्नित किए गए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी होने के बाद शव उठने दिया गया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। जांच चल रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सर्विलांस की मदद से कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
पांच भाइयों में अर्जुन ही गांव में रहता था

अर्जुन अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई कौशल सिंह एयरफोर्स में, छोटा भाई विक्रम सिंह टीसीआई, अखिल सिंह रेलवे में और राघव पुलिस में तैनात हैं और सभी बाहर रहते हैं। सिर्फ अर्जुन घर पर रहकर खेती करता था।


एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सूचना पर एसपी अभिषेक भारती भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने अधीनस्थों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने को घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन परिजन को दिया।

फोटो-6-अर्जुन सिंह की फाइल फोटाे। स्रोत : परिजन

फोटो-6-अर्जुन सिंह की फाइल फोटाे। स्रोत : परिजन

फोटो-6-अर्जुन सिंह की फाइल फोटाे। स्रोत : परिजन

फोटो-6-अर्जुन सिंह की फाइल फोटाे। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed