{"_id":"64b6dfe3f362c0c2270c7154","slug":"farmer-died-due-to-electrocution-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-699-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के उमरैन में खेत पर रखे ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के दौरान किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की है।
उमरैन निवासी अरविंद कुमार गुप्ता (54) पुत्र देवकीनंदन का किशनी-बिधूना रोड पर खेत है। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब अरविंद अपने साझीदार दीनदयाल व अन्य मजदूरों के साथ खेत से मक्का निकलवाने गए थे। अरविंद खेत के दूसरे छोर पर लगे ट्यूबवेल को चालू करने के लिए किसान विनोद के साथ चला आया। विनोद के अनुसार ट्यूबवेल पर बिजली आने पर जानकारी की तो पता चला ट्रांसफार्मर से फ्यूज हटा है। अरविंद साइकिल पर खड़े होकर फ्यूज जोड़ने लगा, उसी समय बिजली आ गई। तेज धमाके के साथ अरविंद झुलस कर नीचे आ गिरा। खेत पर मौजूद किसान भी दौड़कर मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल किसान को सभी अस्पताल ले जा रहे थे, इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। मृतक की मां केशकली, बड़ा भाई रामकुमार व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। बड़े भाई ने बताया कि छोटा भाई मां के साथ रहता था। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- --
लापरवाही और जल्दबाजी में गई जान
प्रत्यक्षदर्शी किसानों की माने तो फ्यूज हटे होने की जानकारी किसानों ने घटना से कुछ समय पहले लाइनमैन कैलाश को दी थी। उसने कुछ देर बाद आकर फ्यूज जोड़ने की बात कही। अरविंद के भी किसानों ने फ्यूज जोड़ने से मना किया था। मगर वह लाइन न आने की बात कह साइकिल पर खड़े होकर फ्यूज जोड़ने लगा, इसी बीच हादसा हो गया। किसानों में चर्चा रही कि जल्दबाजी न की जाती तो शायद अरविंद की जान न जाती।