फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Experts will give consultation in telemedicine clinic

टेली मेडिसिन क्लीनिक में विशेषज्ञ देंगे परामर्श

Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Experts will give consultation in telemedicine clinic
औरैया। हॅास्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम के तहत जिले के 50 शैया और 100 शैया जिला अस्पताल के साथ ही सात स्वास्थ्य केंद्रों पर टेली मेडिसिन क्लीनिक/लैब खुलेगी। इसमें ऑनलाइन पंजीयन कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श दिलाकर उपचार किया जाएगा। लैब में प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती होगी। विभाग ने दोनों अस्पतालों में लैब संचालन की लिए जगह देख ली है। जल्द ही इसका संचालन कर स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। जिले में नौ अस्पतालों में टेली मेडिसिन क्लीनिक/लैब खोली जानी है। इसमें शहर के दोनों अस्पतालों के साथ सात स्वास्थ्य केंद्र शामिल किए गए हैं। इनके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। कंप्यूटर, इंटरनेट आदि की व्यवस्था के साथ स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे मरीज जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं और किसी कारण से इलाज कराने बाहर नहीं जा सकते। ऐसे लोग टेली क्लीनिक/लैब पहुंचकर अपना ऑनलाइन पंजीयन कराएंगे। इसके बाद रिपोर्ट दिखाकर विशेषज्ञ डाक्टरों से परामर्श ले सकते हैं। इसके साथ ही अन्य सामान्य बीमारियों के लिए लोग ऑनलाइन परामर्श ले सकेंगे। क्लीनिक सभी अस्पतालों में सुबह 10 बजे से चार बजे तक संचालित होंगे। शासन से निर्देश मिलने के बाद जिला अस्पतालों में इनके संचालन के लिए जगह देख ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हर लैब पर तैनात होंगे डॉक्टर
टेली मेडिसिन क्लीनिक/लैब पर पहुंचने वाले लोगों को त्वरित स्वास्थ्य परामर्श देने के लिए डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। लैब से कई गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञों का संपर्क रहेगा। बीमार व्यक्ति के पहुंचने पर उसकी जांच रिपोर्ट देख कर तैनात चिकित्सक इसके आधार पर संबंधित रोग के इलाज के लिए दवाइयों की जानकारी देंगे। इससे बिना भागदौड़ किए, बीमार व्यक्ति को आसानी से इलाज की सुविधा मुहैया होगी। लैब की जिले से लेकर शासन स्तर तक मानीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed