{"_id":"62f3fa10e838303a15289338","slug":"ex-serviceman-dies-in-bike-collision-auraiya-news-knp712291092","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिडंत में पूर्व फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिडंत में पूर्व फौजी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर ककोर बंबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार बाइक समेत बंबा में जा गिरे। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान पूर्व फौजी की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार भाई-बहन का इलाज चल रहा है। दोनों बाइकों में सवार लोग हेलमेट लगाए थे।
औरैया के गोविंद नगर निवासी सेवानिवृत नायब सूबेदार रमेश बाबू (50) गेल में गार्ड की नौकरी करते थे। वह ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। बंबे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गए। जिससे रमेश बाबू और दूसरी बाइक में सवार रवि और उनकी बहन राधिका तीनों बंबे में जा गिरे।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को 100 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व फौजी रमेश बाबू को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में पूर्व फौजी की मौत हो गई। जबकि दोनों भाई बहन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।। घायल रवि ने बताया कि उसकी बहन ककोर स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। छुट्टी होने के बाद वह उसे लेकर अपने गांव इटहा छोड़ने जा रहा था। पूर्व फौजी के साढू वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। जिसमें पुत्री की शादी हो चुकी है। वहीं दो पुत्र सतीश कुमार (25) व रोहित (21) हैं। पति की मौत से पत्नी अजय कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है।