{"_id":"631a390d3d1d3e4df156d454","slug":"ex-pradhan-s-body-found-lying-on-the-roadside-fear-of-untoward-incident-auraiya-news-knp717111485","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः सड़क किनारे पड़ा मिला पूर्व प्रधान का शव, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः सड़क किनारे पड़ा मिला पूर्व प्रधान का शव, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
अछल्दा। अछल्दा थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास तुर्कपुर के पूर्व प्रधान का शव पड़ा मिला। मृतक के पुत्र ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी।
तुर्कपुर के पूर्व प्रधान महेश चंद राजपूत (58) का शव रात 9:00 बजे के करीब नहर कोठी से गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर औंधे मुंह पड़ा मिला। भरथना की ओर से आ रही एंबुलेंस ने एक व्यक्ति और पास में बाइक पड़ी देख गाड़ी रोकी। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे लोगों ने मृतक की शिनाख्त पूर्व प्रधान के रुप में की। सूचना पर मृतक का पुत्र दीपक उर्फ दीपू जा पहुंचा और अनहोनी की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष को दीपू ने बताया कि पिता शाम को अछल्दा आए थे। देर शाम फोन पर बात हुई तो कुछ लोगों के साथ होने की जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और आरोपों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।