{"_id":"6643b4bd06ebf74b1504fc94","slug":"evms-kept-under-strict-vigil-counting-of-votes-will-take-place-on-june-4-auraiya-news-c-211-1-aur1006-112190-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कड़ी चौकसी में रखी ईवीएम, चार जून को होगी वोटों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कड़ी चौकसी में रखी ईवीएम, चार जून को होगी वोटों की गिनती
विज्ञापन
औरैया। मतदान केंद्रों से मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सोमवार देर रात तक ईवीएम के पहुंचने का क्रम जारी रहा। स्ट्रांग रूम में रखे जाने के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में ताला जड़ते हुए सील बंद कर दी गईं। यहां पर चार जून तक पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन मशीनों को रखा गया है।
जिले की तीनों विधान सभाओं के मतदान केंद्रों पर सोमवार को मतदान हुआ। देर रात तक पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनें लेकर मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम पर जमा करने पहुंची। जहां पर मशीनों को बारी-बारी से जमा कराने की कवायद की गई। जिन्हें निर्धारित क्रम में रखवाया गया। चार जून को जिले में ईवीएम के जरिए वोटों की गिनती होगी। मतगणना शुरू होने से पहले इन मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
स्ट्रांग रूम के बाहर चारों दिशाओं में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान दिन में तीन बार अलग-अलग क्रम में ड्यूटी कर रहे हैं। इस कड़े पहरे के बीच सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। चार जून को मतगणना वाले दिन ही इन ईवीएम मशीनों को बाहर निकाला जाएगा। वहीं मंडी समिति के नीलामी चबूतरों में बांस-बल्लियां लगाकर अभी से मतगणना की तैयारी पूरी बना ली गई है। यहां पर महज टेबिल लगना शेष हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मशीनें रखवाई गई हैं। चार जून को मतगणना कराई जाएगी। तब तक कड़ी चौकसी में ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत रावेंद्र सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक विधान सभा वार 14-14 टेबिलें लगाई जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक टेबिल पर तीन मतगणना कार्मिकों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इसके चलते प्रत्येक तीनों विधान सभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 42-42 मतगणना कार्मिकों को लगाया जाएगा।