फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Even after two months, Setu Nigam did not prepare and give the estimate for the wing wall.

Auraiya News: दो माह बाद भी सेतु निगम ने बनाकर नहीं दिया विंग वॉल का एस्टीमेट

Wed, 06 Nov 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Even after two months, Setu Nigam did not prepare and give the estimate for the wing wall.
औरैया। बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर यमुना नदी के पड़ने वाले पुल की क्षतिग्रस्त विंग वॉल के निर्माण को दो माह बाद भी सेतु निगम विभाग ने एस्टीमेट बनाकर नहीं दिया है। जिससे पुल की सड़क के अस्तित्व को खतरा हो रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अनजान बने बैठे हैं।
विज्ञापन

यमुना नदी पुल की लगभग ढाई साल पहले एक विंग वॉल अनदेखी के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसको लेकर तत्कालीन पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल कुमार की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जाने का दावा किया गया था। पर उनका यह दावा आज तक हवाई ही साबित हुआ है। उनके स्थानांतरण के उपरांत आए एक्सईएन अभिषेक यादव की ओर से इस दिशा में उठाए गए प्रयास भी कोई प्रभाव नहीं दिखा सके। जिसके चलते विंग वॉल नहीं बनवाई जा सकी।
विज्ञापन

इधर लगभग डेढ़ माह पहले झमाझम बारिश की चपेट में आने से दूसरे तरफ की भी विंग वॉल क्षतिग्रस्त होकर ढह गई। जानकारी होने पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अमर सिंह ने विंग वॉल के क्षतिग्रस्त हिस्से की जगह पर बल्लियां लगवाकर उसमें मिट्टी भरी बोरियां भरवा कर फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था करा दी। जिससे सड़क और पुल के बीच बना संपर्क बरकरार रहे। इसके साथ ही एक्सईएन ने विंग वॉल नई बनवाए जाने को लेकर सेतु निगम को एस्टीमेट बनाकर देने को पत्राचार किया, लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी आज तक सेतु निगम ने एस्टीमेट बनाकर नहीं दिया। जिसके चलते आज तक एस्टीमेट स्वीकृति के लिए शासन को भी नहीं भेजा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार---
सेतु निगम विभाग को नई विंग वॉल बनवाए जाने के लिए एस्टीमेट बनाने को पत्राचार किया गया था, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से एस्टीमेट उपलब्ध नहीं कराया गया है। पुन: रिमाइंडर भेजकर जल्द से जल्द एस्टीमेट दिए जाने को पत्राचार किया जाएगा। जिससे जल्द से जल्द शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जा सके।

- एसके तिवारी, एई, पीडब्ल्यूडी।
इनसेट---
विंग वॉल का ये है महत्व--
किसी भी पुल में बनाई जाने वाली विंग वॉल काम मुख्य सड़क से पुल की सड़क का संपर्क बनाए रखने के लिए होता है। क्योंकि बेयरिंग पर टिका पुल हिलता रहता है। ऐसे में विंग वॉल साइड से सहयोग बनाए रखती है। जिससे पुल की सड़क और मुख्य सड़क आपस में अलग-अलग न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed